Search
Close this search box.

बरसात से ठीक पहले जल निगम की खुदाई से डीडीयू नगर की सड़कें बनीं मुसीबत, अधिवक्ता ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

चन्दौली। /पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर बरसात से ठीक पहले जल निगम द्वारा नगर की सड़कों और गलियों में की गई खुदाई से नागरिकों को हो रही भारी परेशानी को लेकर एक अधिवक्ता ने अपर जिलाधिकारी चंदौली राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ता ने बताया कि नगर की सड़कों और गलियों में पहले से ही जल निगम की पाइपलाइन पड़ी हुई थी, लेकिन उसमें कभी पानी की आपूर्ति नहीं हुई। अब बरसात के ठीक पहले जल निगम ने नगर के अधिकांश हिस्सों में दोबारा खुदाई कर नई पाइपलाइन डाल दी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पूछने पर विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि पुरानी पाइपलाइन में प्रेशर के कारण पानी नहीं पहुंच पा रहा था, इसलिए नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है। खुदाई के बाद सड़कें और गलियां कीचड़ व फिसलन से भर गई हैं।

इससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चों, अधिवक्ताओं और राहगीरों के गिरने की घटनाएं रोज सामने आ रही हैं। ज्ञापन में मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

ब्यूरो चन्दौली संजय शर्मा।

Leave a Comment

और पढ़ें