Search
Close this search box.

युवाओं के हितों और परीक्षा भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग, आजाद समाज पार्टी ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

वाराणसी। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने युवाओं के हितों की रक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और भर्ती व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पार्टी ने देशभर के करोड़ों छात्रों, युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों की चिंताओं को प्रमुखता से उठाया।

पार्टी नेताओं ने कहा कि वर्तमान समय में युवा शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता, प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता, भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और रोजगार के अवसरों को लेकर गंभीर चिंता में हैं। हालिया घटनाओं और छात्र आंदोलनों के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई ने भी कई सवाल खड़े किए हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

ज्ञापन में राष्ट्रपति से मांग की गई कि युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए परीक्षा एवं भर्ती व्यवस्था में व्यापक सुधार किए जाएं। साथ ही छात्र आंदोलनों के दौरान हुई घटनाओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए।

इस अवसर पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चन्द्रशेखर आजाद, प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ तथा वाराणसी जिलाध्यक्ष अजय कुमार (प्रधान) के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने युवाओं की न्यायोचित मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

Leave a Comment

और पढ़ें