Search
Close this search box.

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज

दुद्धी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत दुद्धी मंडल में व्यापक संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने क्षेत्र के विभिन्न गणमान्य नागरिकों एवं परिवारों से मुलाकात कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने लक्ष्मण धरीकार, डॉ. लवकुश प्रजापति, नंदकिशोर तिवारी, फौजदार सिंह, रामलोचन तिवारी सहित कई लोगों के आवास पर पहुंचकर संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने विकसित भारत के संकल्प, गरीब कल्याण योजनाओं, आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की।

जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें तथा राष्ट्र निर्माण के अभियान को और अधिक सशक्त बनाएं।

कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री मनोज सिंह बबलू, मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, मंडल महामंत्री प्रेमनारायण सिंह, अजय चंद्रवंशी, धर्मेंद्र पाल सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें