Search
Close this search box.

जीटीआर ब्रिज पर जाम लगाने वाले दो गिरफ्तार, वाहन सीज

चन्दौली। जीटीआर ब्रिज पर सड़क के बीच वाहन खड़ा कर चले जाने के कारण शनिवार को लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलते ही कोतवाली मुगलसराय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराने के लिए कार्रवाई शुरू की। पुलिस के प्रयास से कुछ ही समय में यातायात बहाल कर दिया गया।

जांच के दौरान पता चला कि वाहन संख्या UP 65 RT 0221 को सड़क पर खड़ा कर छोड़ दिया गया था, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन स्वामी तालिब खान निवासी राजघाट, वाराणसी तथा राजीव निवासी कोलकाता को हिरासत में ले लिया।

कोतवाली मुगलसराय पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए चालान किया। साथ ही संबंधित वाहन को भी सीज कर दिया गया। बाद में दोनों आरोपितों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक मार्ग पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि आम जनता को जाम और असुविधा का सामना न करना पड़े। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की है।

Leave a Comment

और पढ़ें