Search
Close this search box.

मुंशी घाट पर डूब रहे महाराष्ट्र के किशोर को जल पुलिस ने बचाया

वाराणसी । के मुंशी घाट पर शुक्रवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक 16 वर्षीय किशोर डूबने लगा, जिसे जल पुलिस और स्थानीय नाविकों की तत्परता से सकुशल बचा लिया गया। जानकारी के अनुसार किशोर महाराष्ट्र के कल्याण क्षेत्र का निवासी है और अपने साथियों के साथ वाराणसी घूमने आया था। सुबह करीब 10:30 बजे वह मुंशी घाट पर स्नान कर रहा था।

इस दौरान वह सुरक्षा बैरिकेडिंग के बाहर गहरे पानी में चला गया।ड्यूटी पर तैनात जल पुलिसकर्मियों ने उसे कई बार बैरिकेडिंग के भीतर रहने की चेतावनी दी, लेकिन उसने बात नहीं मानी। गहरे पानी में पहुंचने के बाद वह डूबने लगा। स्थिति गंभीर होते देख जल पुलिस के कांस्टेबल अशोक कुमार ने स्थानीय नाविकों के सहयोग से तत्काल बचाव अभियान चलाया और किशोर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बचाए गए किशोर को उसके साथियों के सुपुर्द कर दिया गया। घटना के बाद जल पुलिस ने घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं और स्नानार्थियों को सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा बैरिकेडिंग के भीतर ही स्नान करने की सलाह दी, ताकि किसी भी अप्रिय दुर्घटना से बचा जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें