Search
Close this search box.

बांसडीह रोड में महाशिवपुराण कथा का हुआ भव्य समापन, श्रद्धालुओं ने प्रदीप मिश्रा व दयाशंकर सिंह का जताया आभार

बलिया । जनपद के बांसडीह रोड स्थित बाबा बलखंडी नाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की महाशिवपुराण कथा का सोमवार को सकुशल एवं भव्य समापन हो गया। एक सप्ताह तक चले इस धार्मिक आयोजन में जिले सहित प्रदेश और देश के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा श्रवण किया तथा भगवान शिव की महिमा का रसपान किया।

कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं ने कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी प्रवचनों की सराहना की। वहीं आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रति भी लोगों ने धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

श्रद्धालुओं का कहना था कि कथा के माध्यम से उन्हें धार्मिक, सामाजिक और आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त हुआ। कई श्रद्धालुओं ने बताया कि कथा समाप्त होने से उन्हें भावनात्मक रूप से दुख भी महसूस हो रहा है, क्योंकि पिछले एक सप्ताह से वे नियमित रूप से कथा श्रवण कर रहे थे।

मीडिया से बातचीत के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने आयोजन की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और यादगार साबित हुआ। समापन के साथ ही श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें