Search
Close this search box.

विद्यालय प्रबंधक महासभा का चुनाव संपन्न, राज बहादुर सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वाराणसी । उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबंधक महासभा के तीसरे अधिवेशन के दूसरे दिन रविवार को नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित चुनाव में राज बहादुर सिंह को प्रदेश अध्यक्ष, नरसिंह नारायण दुबे को प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष, राजेंद्र सिंह पटेल को महामंत्री, अजवेन्द्र दूबे को संगठन मंत्री तथा अमरनाथ मौर्य को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इसके अलावा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा कार्यकारिणी के पांच अन्य सदस्यों को भी नामित किया गया।

समापन सत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महासभा की ओर से उन्हें 24 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया, जिस पर मंत्री ने शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ने पारित प्रस्तावों के माध्यम से संगठन की मांगों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रभात रंजन ने किया, जबकि स्वागत अमरनाथ मौर्य एवं धन्यवाद ज्ञापन अजवेन्द्र दूबे ने किया। अधिवेशन के सफल आयोजन पर उपस्थित प्रबंधकों और पदाधिकारियों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

और पढ़ें