Search
Close this search box.

विश्व रक्तदाता दिवस पर एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट व रोटरी क्लब बनारस का रक्तदान शिविर सम्पन्न, 36 यूनिट रक्त संग्रहित

वाराणसी । विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स कॉम्पोनेन्ट ब्लड सेंटर एवं रोटरी क्लब बनारस के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, रोटरी क्लब के पदाधिकारियों तथा केंद्रीय सूक्ष्म एवं लघु मंत्रालय की प्रवक्ता रीता सिंह की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया। शिविर में सर्वप्रथम रोटेरियन आशुतोष सिंह एवं मनीष पाण्डेय ने रक्तदान कर अभियान की शुरुआत की।

शिविर में कुल 36 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। विशेष आकर्षण 48 वर्षीय मोहिनी जायसवाल, 28 वर्षीय शिवा जायसवाल तथा युवा वासू नरूला रहे, जिन्होंने अपनी माता के साथ पहली बार रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। एपेक्स की निदेशिका डॉ. अंकिता पटेल ने रक्तदान के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी देते हुए लोगों को नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में एपेक्स ब्लड सेंटर की तकनीकी टीम और प्रबंधन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। डॉ. एस.के. सिंह ने रक्त भंडारों में कमी को दूर करने हेतु ऐसे आयोजनों को समय की आवश्यकता बताते हुए सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

और पढ़ें