Search
Close this search box.

राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर वाराणसी में ‘परशुराम अवतार’ वाली तस्वीर से छिड़ा विवाद

वाराणसी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन के अवसर पर वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उनकी एक विवादित तस्वीर चर्चा का विषय बन गई। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राहुल गांधी को भगवान परशुराम के स्वरूप में दर्शाया गया, जिसके बाद यह तस्वीर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बहस का केंद्र बन गई।

वाराणसी युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं अधिवक्ता विकास सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ता माँ गंगा के तट पर एकत्र हुए। इस दौरान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन किया गया तथा राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई।

कार्यकर्ताओं ने बाबा विश्वनाथ, माँ अन्नपूर्णा और माँ गंगा से प्रार्थना करते हुए राहुल गांधी के स्वस्थ रहने और आम जनता की आवाज उठाते रहने की कामना की। वहीं, कार्यक्रम में प्रदर्शित ‘परशुराम अवतार’ वाली तस्वीर को लेकर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक वर्गों में चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें