Search
Close this search box.

नंदन नगर कॉलोनी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, करंट लगने से मौत की आशंका

वाराणसी । जनपद के सारनाथ थाना क्षेत्र स्थित नंदन नगर कॉलोनी में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मृतक की मौत करंट लगने से होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पहचान कराने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा अन्य आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

सारनाथ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल थाना सारनाथ के मोबाइल नंबर 9454404398 अथवा आशापुर चौकी के नंबर 7839856870 पर संपर्क करें, ताकि मृतक की पहचान कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें