गाजीपुर । सैदपुर के पीडि़त ब्लाक प्रमुख हीरा सिंह यादव अब एमएलसी चंचल सिंह के दरबार में न्याय की गुहार लगायी है। इस बात की चर्चा गाजीपुर के राजनीतिक गलियारों में जोरों पर है कि एक तरफ सपा के सांसद अफजाल अंसारी भाजपा सरकार पर आरोप लगा रहे हैं कि न्याय उचित कार्रवाई नही हुई। वहीं दूसरी तरफ पीडि़त ब्लाक प्रमुख हीरा सिंह यादव एमएलसी चंचल सिंह के कार्यालय में पहुंचे और फरार शेष अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग उठाई।
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख उपेंद्र यादव, प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह मौजूद थे। इस संदर्भ में एमएसली प्रतिनिधि प्रदीप पाठक ने पूर्वांचल न्यूज डाट काम को बताया कि जनप्रतिनिधि चाहे किसी भी दल का हो वह हमारे लिए सम्मानित है। उसको अपमानित करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। वह जिस भाषा में बात करेगा उसको उसी भाषा में समझा दिया जायेगा।
उन्होने कहा कि दबंगों द्वारा कार्यालय में घुसकर ब्लाक प्रमुख के उपर प्राणघातक हमला करने की घटना निंदनीय है, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दबंगों के वाहन, असलहा को सीज करते हुए सात लोगों के खिलाफ 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। इनाम घोषित होते ही सरगना सहित तीन अपराधी गिरफ्तार हो गये।
शेष अपराधियों की तलाश की जा रही है। ज्ञातव्य है कि सपा के बड़े माननीय इस मामले में सुलह-समझौता कराना चाहते थे लेकिन ब्लाक प्रमुख हीरा सिंह यादव ने अपने सम्मान से समझौता नही किया और बात आगे बढ़ गयी। आगे कार्रवाई को लेकर वह एमएलसी चंचल सिंह के दरबार में हाजिर हो गये।
अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा के इशारे पर ही धड़ाधड़ कार्रवाई करके पहली बार दबंगों पर इनाम घोषित हो गया।
संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।











