Search
Close this search box.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने किया योगाभ्यास

वाराणसी । 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को पुलिस लाइन कमिश्नरेट वाराणसी में भव्य सामूहिक योग सत्र का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “Yoga For Health Ageing” तथा संदेश “हमारी संस्कृति, हमारा योग, हमारा गौरव” के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, पुलिसकर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ओम् ध्वनि एवं सूर्य नमस्कार के साथ हुआ। इसके बाद प्रशिक्षित योगाचार्य द्वारा सूर्य नमस्कार, भ्रामरी प्राणायाम, शीतली प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, पद्मासन, सर्वांगासन सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योग सत्र के दौरान अनुशासन, एकाग्रता और स्वास्थ्य के महत्व पर विशेष बल दिया गया।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि योग भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत है और स्वस्थ जीवन का आधार भी। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं जवानों से नियमित योग करने तथा अपने परिवार और समाज को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि सकारात्मक, अनुशासित एवं सशक्त समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम का समापन स्वस्थ एवं जागरूक समाज के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें