Search
Close this search box.

घरेलू विवाद में बेटे ने पिता की ली जान, डंडे के वार से मौत

सोनभद्र । जनपद के विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पकरी में घरेलू विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। बीती रात करीब 11:30 बजे सोनू पुत्र श्रीनाथ और उसके पिता श्रीनाथ पुत्र भृगून के बीच किसी घरेलू बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर गुस्से में आए सोनू ने डंडे से अपने पिता के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद परिजन घायल श्रीनाथ को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. सत्येंद्र प्रसाद ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया।

पुलिस ने आरोपी पुत्र सोनू को हिरासत में ले लिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है।

Leave a Comment

और पढ़ें