Search
Close this search box.

गौरा गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, मरम्मत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

बलिया । जनपद के थाना भीमपुरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गौरा में सोमवार सुबह करीब 10 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलने पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जांच में प्रतिमा की एक उंगली टूटी हुई पाई गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार एवं स्थानीय पुलिस ने ग्रामवासियों तथा प्रतिमा समिति के सदस्यों से बातचीत कर मामले को शांतिपूर्वक सुलझाया। समिति के सहयोग से प्रतिमा की मरम्मत भी करा दी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए दोषियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष भीमपुरा को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मामले में तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार मौके पर पूर्ण शांति व्यवस्था बनी हुई है तथा किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या नहीं है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें