Search
Close this search box.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डीरेका सेंट्रल मार्केट ग्राउंड में भव्य योग शिविर, सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास

वाराणसी । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को डीरेका सेंट्रल मार्केट ग्राउंड में वृहद योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में डीरेका के कर्मचारी, अधिकारी, उनकी पत्नियां एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वयोवृद्ध समाजसेवी एवं डीरेका के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री के.पी. सिंह द्वारा किया गया।

योग गुरु श्री नरेंद्र जी ने निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सभी उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक श्री एस.पी. सिंह ने किया। उन्होंने सूर्य नमस्कार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके नियमित अभ्यास से शरीर स्वस्थ, निरोगी एवं ऊर्जावान बना रहता है तथा अनेक बीमारियां दूर रहती हैं।

श्री शनि कुमार ने अपने गुरु श्री नरेंद्र जी के साथ मिलकर योगाभ्यास का संचालन किया। कार्यक्रम के दौरान त्रिफला युक्त जल से नेत्र शुद्धि की जानकारी दी गई तथा श्री कैलाश मौर्य ने नेति क्रिया का प्रदर्शन कर योग की शुद्धिकरण प्रक्रियाओं के लाभ बताए।

कार्यक्रम के अंत में आयुर्वेदाचार्य डॉ. गजेंद्र सिंह, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उपस्थित लोगों को अंकुरित अनाज एवं गुड़ वितरित कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेंद्र जी, लाल बहादुर जी, रवि गुप्ता जी, अतुल जी, गुड्डू जी, लालचंद जी, बंटू जी, श्रवण जी एवं राजेश जी सहित अनेक गणमान्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें