प्रयागराज । जनपद में मोहर्रम के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस वर्ष बड़ा ताजिया नहीं निकलेगा, जबकि केवल बुड्ढा ताजिया उठाने का निर्णय लिया गया है। जुलूस के दौरान तलवारबाजी और किसी भी प्रकार के हथियारों के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जुलूस निर्धारित मार्ग और तय समय पर ही निकाला जाएगा।
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। भड़काऊ नारेबाजी, डीजे के उपयोग और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने सभी समुदायों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।







