Search
Close this search box.

बलिया में वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय से जारी वारंट पर सुखपुरा पुलिस की कार्रवाई

बलिया । पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी एवं न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुखपुरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश शर्मा तथा थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 24 जून 2026 को उपनिरीक्षक कृपाशंकर सिंह, कांस्टेबल हरिओम जायसवाल एवं रिजर्व कांस्टेबल हर्ष सिंह क्षेत्र में वाहन चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच तथा वारंटियों की तलाश में निकले थे। इसी दौरान एसीजेएम प्रथम, बलिया न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर थाना सुखपुरा के मुकदमा संख्या 1241/20, धारा 498ए, 323 एवं 504 भादवि से संबंधित वारंटी विजय राजभर (62 वर्ष) पुत्र छट्ठू राजभर निवासी चन्दुकी, थाना सुखपुरा के घर पर दबिश दी गई।

पुलिस ने अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए हिरासत में लिया। बाद में उसे आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय बलिया भेज दिया गया। गिरफ्तारी अभियान में थाना सुखपुरा पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें