Search
Close this search box.

रिश्तों को नई दिशा देगी मोटिवेशनल सीरीज “रिश्ते ही पूंजी है”, प्रीमियर शो 25 जून को

वाराणसी । सामाजिक एवं प्रेरणादायी गतिविधियों के लिए सक्रिय संजीव अग्रवाल द्वारा शुरू की जा रही मोटिवेशनल सीरीज ,, रिश्ते ही पूंजी है,, का उद्घाटन प्रीमियर शो 25 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस सीरीज के पहले एपिसोड का विषय ,, जिंदगी हर कदम एक नई जऺग है,, रखा गया है, जो वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में रिश्तों के महत्व और उन्हें बेहतर ढंग से निभाने की कला पर आधारित है।

कार्यक्रम गुरुवार सुबह 9 बजे महमूरगंज स्थित आशीर्वाद हॉस्पिटल के पांचवें तल स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। इस अवसर पर प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर एवं जेएसके फाउंडेशन के संस्थापक संजीव अग्रवाल अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम में जेएसके आईबीएफ हेड डॉ. दीपाली गुप्ता का विशेष सानिध्य भी प्राप्त होगा।

आयोजकों के अनुसार, मात्र 9 मिनट की यह प्रेरणादायक प्रस्तुति लोगों को रिश्तों की वास्तविक पूंजी का एहसास कराएगी तथा जीवन में सकारात्मक सोच और बेहतर संबंधों की प्रेरणा देगी। कार्यक्रम में जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के सदस्य, शहर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता तथा विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। यह पहल सामाजिक मूल्यों और मानवीय रिश्तों को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास मानी जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें