Search
Close this search box.

भव्य और दिव्य होगा मीरजापुर का श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव, तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक

मीरजापुर । भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की पावन रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से गुरुवार को श्री ठाकुर रामकुमार मंदिर ट्रस्ट परिसर, गजिया टोला में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रथयात्रा के पूर्व पदाधिकारी गौरव ऊमर ने की। इसमें रथयात्रा को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रसाद वितरण, प्रकाश व्यवस्था, गाजे-बाजे, रात्रिकालीन आकर्षक सजावट तथा इस्कॉन कीर्तन मंडली को आमंत्रित करने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

रथयात्रा संयोजक रूप नारायण अग्रहरि (एड.) ने तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी, जबकि रथयात्रा प्रभारी राहुल चंद जैन ने जिला प्रशासन, नगर पालिका, विद्युत विभाग सहित संबंधित विभागों के साथ समन्वय और आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की। ट्रस्ट बोर्ड के महामंत्री राकेश गुप्ता ने कहा कि मीरजापुरवासियों की सक्रिय भागीदारी ही महाप्रभु के इस महामहोत्सव की सफलता का आधार है।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल, अनुशासित और जनसहभागिता से परिपूर्ण बनाने का संकल्प लिया तथा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं ट्रस्ट के पदाधिकारी और सदस्य बैठक में मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें