Search
Close this search box.

पुलिस अधीक्षक ने किया पकवाइनार व उत्तरी चौकी का उद्घाटन, क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बलिया । पुलिस अधीक्षक बलिया ने शुक्रवार को थाना रसड़ा क्षेत्र के अंतर्गत जीर्णोद्धारित पकवाइनार चौकी एवं उत्तरी चौकी का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने चौकियों का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा प्रभावी कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र के आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आगामी त्योहारों को आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने का आग्रह किया।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, बाजारों और चौराहों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं वस्तुओं की सघन जांच कराई गई।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान सतर्कता बढ़ाई जाए और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। क्षेत्रवासियों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत करते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

संजय सिंह बलिया रिपोर्टिंग।

Leave a Comment

और पढ़ें