Search
Close this search box.

कानपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: छोटे भाई की सास से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल से तंग आकर पीड़िता ने खोला राज, दामाद ने सगे भाई को भिजवाया जेल

उत्तर प्रदेश के कानपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां जीतपाल नामक युवक ने अपने छोटे भाई की सास को शादी की शॉपिंग के बहाने अपने फ्लैट पर बुलाया और कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना का अंतरंग वीडियो भी बना लिया। बेटी की शादी टूटने के डर से पीड़िता लंबे समय तक चुप रही और किसी को घटना की जानकारी नहीं दी।

शादी के बाद आरोपी लगातार वीडियो भेजकर पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने पूरी आपबीती अपनी बेटी और दामाद को बताई। मामला सामने आने के बाद दामाद ने रिश्ते से ऊपर इंसानियत और फर्ज को रखते हुए अपने ही सगे भाई जीतपाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें