Search
Close this search box.

शाहूजी महाराज जयंती पर कांग्रेस का ‘जितनी आबादी, उतना हक’ का संकल्प, सामाजिक न्याय और आरक्षण पर सरकार को घेरा

लखनऊ । राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग एवं एससी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती “आरक्षण दिवस – जितनी आबादी, उतना हक” के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने सामाजिक न्याय, जातीय जनगणना और आबादी के अनुपात में भागीदारी की मांग को प्रमुखता से उठाया।

ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिन्द ने कहा कि शाहूजी महाराज ने शिक्षा, सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों की भागीदारी की मजबूत नींव रखी थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी सभी वर्गों को आबादी के अनुपात में अधिकार दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अपने संबोधन में केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए धार्मिक नफरत, भ्रष्टाचार और सामाजिक असमानता के मुद्दे उठाए। विधायक वीरेंद्र चौधरी ने जातिगत जनगणना शीघ्र पूरी कर आबादी के अनुपात में आरक्षण लागू करने की मांग की।

प्रदेश ओबीसी अध्यक्ष मनोज यादव ने घोषणा की कि आगामी एक माह तक प्रदेश के सभी जिलों में बहुजन विचार गोष्ठियों और पदयात्राओं का आयोजन किया जाएगा। एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद तनुज पुनिया ने संविधान और लोकतंत्र को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र बघेल, सांसद राकेश राठौर, पूर्व सांसद रवि वर्मा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें