Search
Close this search box.

25-30 वर्ष पुराना हरा-भरा चिलबिल का पेड़ काटे जाने पर बवाल, सभासद पति पर लगे आरोप; वन विभाग ने जांच के बाद कार्रवाई के दिए संकेत

मीरजापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन स्थित मोर्चाघर ग्राउंड में करीब 25-30 वर्ष पुराने हरे-भरे चिलबिल के पेड़ को काटे जाने का मामला चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों ने नगर सभासद के पति शशिधर साहू पर बिना अनुमति पेड़ कटवाने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि विशालकाय पेड़ को जबरन कटवाया गया, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद वन विभाग और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

मामले में डीएफओ ने बताया कि विभाग को पहले ही पेड़ काटे जाने की सूचना मिली थी और स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि पेड़ के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ न की जाए। इसके बावजूद पेड़ काट दिया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई तथा शहर की हरियाली की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। प्रशासन ने भी मामले की जांच का भरोसा दिया है। फिलहाल जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें