Search
Close this search box.

प्रेमचक उर्फ उमरगंज के नागरिकों ने विद्युत आपूर्ति व नाला सफाई की समस्याओं के समाधान हेतु जिलाधिकारी से लगाई गुहार

बलिया । जनपद के सिविल लाइन टाउन-4 फीडर अंतर्गत प्रेमचक उर्फ उमरगंज क्षेत्र के नागरिकों ने क्षेत्र में व्याप्त गंभीर जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में अनियमित विद्युत आपूर्ति, लगातार हो रही बिजली कटौती, लो वोल्टेज तथा बार-बार वोल्टेज में उतार-चढ़ाव के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इससे जहां एक ओर विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है, वहीं दूसरी ओर पंखे, कूलर एवं अन्य विद्युत उपकरण ठीक से कार्य नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही उपकरणों के खराब होने का खतरा भी बना हुआ है।

नागरिकों ने मांग की कि फीडर एवं ट्रांसफार्मरों की तकनीकी जांच कराई जाए तथा जर्जर विद्युत तारों को शीघ्र बदला जाए, जिससे नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

इसके अलावा कटहल नाला एवं पौहारीपुर नाला की बदहाल स्थिति पर भी चिंता जताई गई। नालों में गाद भर जाने तथा अतिक्रमण के कारण जल निकासी बाधित हो रही है, जिससे बरसात में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने का खतरा बढ़ गया है।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से दोनों समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देने की मांग की है।

Leave a Comment

और पढ़ें