चन्दौली। /ताराजीवनपुर बीती रात लगभग 11 बजे ताराजीवनपुर के पास एक सड़क हादसे में रेलवे के दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, कुछमन से पॉइंट्समैन नवीन कुमार के तिलक समारोह से डीडीयू लौट रहे सिग्नल स्टाफ एमसीएम संदीप कुमार और हेल्पर रंजीत कुमार की बाइक को पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसी दौरान समारोह से लौट रहे स्टेशन मास्टर संतोष कुमार ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी और स्टेशन मास्टर अक्षय प्रताप सिंह को भी मौके पर बुलाया। दोनों अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को पहले राजकीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मंडल रेल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए देर रात करीब 12 बजे दोनों को बेहतर इलाज के लिए हेरिटेज अस्पताल, वाराणसी रेफर कर दिया।

रेलवे अधिकारियों ने घायलों के परिजनों को भी तत्काल सूचना दी और उन्हें एंबुलेंस के साथ वाराणसी भेजने की व्यवस्था कराई। स्टेशन मास्टरों की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता की स्थानीय लोगों ने सराहना की। घायल कर्मचारियों का वाराणसी में उपचार जारी है।
संजय शर्मा ब्यूरो चन्दौली।









