अयोध्या । में बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने एक प्रेस वार्ता में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव को तीन दिन के भीतर अयोध्या छोड़ना होगा या फिर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजा जाए। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वे पूरे अयोध्या में व्यापक आंदोलन करते हुए जाम लगाएंगे।
बार एसोसिएशन ने यह भी घोषणा की कि जिन लोगों पर चंदे में अनियमितता के आरोप लगाए जा रहे हैं, उनका मुकदमा कोई अधिवक्ता नहीं लड़ेगा। यदि कोई वकील उनकी पैरवी करता है तो उस पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। यह बयान स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।
हालांकि संबंधित आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और आरोपित पक्ष की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामला तूल पकड़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन की नजर स्थिति पर बनी हुई है।





