वाराणसी । जनपद के रोहनिया थाना क्षेत्र में सोमवार को एसओजी और पुलिस टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। अवलेशपुर क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान व्यापारी गोलीकांड में वांछित दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें दबोच लिया गया।
घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी हाल ही में हुए व्यापारी हत्याकांड में शामिल थे और उनकी लंबे समय से तलाश की जा रही थी। कार्रवाई वरुणा जोन की एडीसीपी लिपि नागायच के नेतृत्व में एसओजी और रोहनिया पुलिस की संयुक्त टीम ने की।
घटनास्थल से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पूरे गिरोह और घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।





