Search
Close this search box.

अयोध्या में केजरीवाल से मिले दिलीप कुमार यादव, संगठन को लेकर हुई चर्चा

लखनऊ । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए पहुंचे। दर्शन-पूजन के बाद आम आदमी पार्टी सुल्तानपुर के पूर्व जिला महासचिव Dilip Kumar Yadav ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद Sanjay Singh से भी भेंट की।

सूत्रों के अनुसार मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी के संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। पार्टी नेतृत्व प्रदेश में संगठनात्मक ढांचे को और सक्रिय बनाने पर जोर दे रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के लिए अभियान तेज किया जाएगा। हालांकि, बैठक में हुई चर्चा को लेकर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

ब्यूरो लखनऊ अजय सिंह यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें