Search
Close this search box.

गाजीपुर: थाना बरेसर पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

गाजीपुर । जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरेसर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। सोमवार 29 जून 2026 को उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार अपर सिविल जज (जू.डि.)/जेएम कक्ष संख्या-03, मुहम्मदाबाद से जारी वारंट के क्रम में प्रकीर्ण फौजदारी वाद संख्या 527/26 एवं 529/26, धारा 147, 148, 149, 323, 324, 504 एवं 506 भारतीय दंड संहिता के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अजय राम पुत्र दशरथ, कृष्णा रावत पुत्र मेवालाल रावत तथा भिखु पुत्र मिटू रावत शामिल हैं। तीनों ग्राम माटा, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर के निवासी हैं।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को उनके आवास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

यह कार्रवाई जनपद गाजीपुर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि वारंटियों की गिरफ्तारी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

उमेश यादव गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें