Search
Close this search box.

मंदिर चोरी का खुलासा: नरही पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को दबोचा, पीतल के पूजन सामग्री बरामद

बलिया । जनपद के थाना नरही पुलिस ने मंदिर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई पीतल की पूजन सामग्री बरामद की है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार 29 जून 2026 को मंदिर से पूजा में प्रयुक्त सामान चोरी होने की शिकायत पर थाना नरही में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान 30 जून को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सराय कोटा नहर पुलिया के पास से आरोपी अजय कुमार चौधरी (25 वर्ष), निवासी सराय कोटा (कोटवा नारायणपुर), थाना नरही को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के कब्जे से 5 पंचमुखी पीतल आरती, 5 पीतल धूपदानी, 4 पीतल की हाथ घंटियां, 1 पीतल आचमनी तथा 1 पीतल आचमनी कटोरी बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।

इस सफलता में उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल भानू प्रताप यादव तथा कांस्टेबल राकेश यादव की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें