बलिया । जनपद के थाना रसड़ा क्षेत्र में अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट से संबंधित एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह सफलता प्राप्त हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन न तो वह स्कूल पहुँची और न ही वापस लौटी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। इस आधार पर थाना रसड़ा में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
दिनांक 01.07.2026 को उप निरीक्षक कुलदीप कुमार मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त एवं वांछित अभियुक्त की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शिवम पटेल उर्फ भोलू (उम्र 19 वर्ष), निवासी ग्राम छितौनी थाना रसड़ा, को समय लगभग 11:55 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक कुलदीप कुमार, हेड कांस्टेबल रविंद्र यादव एवं कांस्टेबल अंकुर वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।








