गाजीपुर । जनपद में आयोजित यूपी टीईटी-2026 की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा संचालन तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को शासन की गाइडलाइन का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के समय अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई तथा सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों ने आवश्यक जानकारी प्राप्त की।प्रशासन के अनुसार जनपद में आयोजित लिखित परीक्षा में कुल 770 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था अथवा नकल की सूचना प्राप्त नहीं हुई।
जिलाधिकारी ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए तथा कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पूरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।






