गाजीपुर । जनपद में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने राज्यसभा सासंद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एक्सप्रेसवे परियोजना को शीघ्र स्वीकृति एवं निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के लिए संबंधित स्तर पर प्रभावी पहल करने का अनुरोध किया गया।
ज्ञापन सौंपने वालों ने कहा कि ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बनने से गाजीपुर सहित पूर्वांचल के लोगों को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा। इससे आवागमन सुगम होगा, व्यापार एवं उद्योग को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
डॉ. संगीता बलवंत ने प्रतिनिधिमंडल की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए आश्वासन दिया कि वह जनहित से जुड़े इस मुद्दे को संबंधित अधिकारियों एवं शासन स्तर तक पहुंचाने का प्रयास करेंगी।इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने जनहित में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना को शीघ्र मूर्त रूप देने की मांग दोहराई।
ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।






