Search
Close this search box.

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर मंथन

लखनऊ । उत्तर प्रदेश कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान पदाधिकारियों तथा जिला एवं शहर अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम के नेतृत्व और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने तथा पार्टी की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में प्रदेश, जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, कांग्रेस की संपत्तियों के मानचित्रण, पहचान और बेहतर दस्तावेजीकरण पर विचार-विमर्श हुआ। किसानों, युवाओं, महिलाओं, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, निजी क्षेत्र के कर्मचारियों, छात्रों, बेरोजगारों और गरीब वर्ग से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।

पार्टी के प्रमुख मुद्दों को जनसभाओं, प्रदर्शन, प्रेस वार्ता, सोशल मीडिया और अन्य संवैधानिक माध्यमों से प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने की रणनीति भी तय की गई। साथ ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशों को प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से लागू करने, कार्यकर्ताओं के बेहतर समन्वय, कैडर को सक्रिय करने और आम जनता के बीच पार्टी की छवि मजबूत करने के लिए समयबद्ध रोडमैप तैयार करने पर जोर दिया गया।

बैठक के अंत में राजेन्द्र पाल गौतम और अजय राय ने संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

बैठक में राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, राजेश तिवारी, तौकीर आलम, सांसद के.एल. शर्मा, तनुज पुनिया, उज्ज्वल रमण सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो लखनऊ अजय सिंह यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें