Search
Close this search box.

अयोध्या में आस्था के साथ खिलवाड़, भाजपा को न चंदा मिलेगा, न दान और न वोट: अखिलेश यादव

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा सरकार पर अयोध्या और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी की चर्चा अब गांव-गांव और घर-घर तक पहुंच चुकी है। उनका आरोप था कि भाजपा ने प्रभु श्रीराम और संविधान दोनों के साथ विश्वासघात किया है, इसलिए जनता आगामी समय में भाजपा को न चंदा देगी, न दान और न वोट।

अखिलेश यादव ने अयोध्या में भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण और सड़क चौड़ीकरण के दौरान लोगों के साथ अन्याय होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों के हितों की लगातार अनदेखी की जा रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ने, थानों में राजनीतिक हस्तक्षेप और लोगों को न्याय न मिलने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने एक्सप्रेस-वे निर्माण की गुणवत्ता, किसानों को डीएपी और यूरिया की उपलब्धता तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी सवाल उठाए। प्रेस वार्ता में राम निवास धाम मंदिर से जुड़े विवाद और इंजीनियर संदीप यादव हत्याकांड का मुद्दा भी उठाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

Leave a Comment

और पढ़ें