Search
Close this search box.

सरयू-यमुना एक्सप्रेस से 20.5 किलो गांजा बरामद, आरपीएफ की सतर्कता से तस्करी की कोशिश नाकाम

वाराणसी। /आजमगढ़: मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस. रामाकृष्णन के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। 30 जून 2026 को गाड़ी संख्या 14649 अप सरयू-यमुना एक्सप्रेस की एस्कॉर्ट ड्यूटी के दौरान मुहम्मदाबाद रेलवे स्टेशन पर जनरल कोच में तीन लावारिस बैग मिले। आरपीएफ पोस्ट आजमगढ़ के प्रधान आरक्षी संजय कुमार और आरक्षी विश्वंभर सिंह ने यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने बैगों पर दावा नहीं किया।

संदेह होने पर नियमानुसार तलाशी लेने पर तीनों बैगों से गांजा जैसी संदिग्ध सामग्री बरामद हुई। इसके बाद बैगों को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) आजमगढ़ को सौंप दिया गया। वजन कराने पर कुल 20 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 2.46 लाख रुपये आंकी गई है।

जीआरपी ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए बरामद गांजे को मालखाने में जमा करा दिया। रेलवे सुरक्षा बल ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें