Search
Close this search box.

वाराणसी मंडल की नई वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बनीं प्रशस्ति श्रीवास्तव, यात्री सुविधाओं और पारदर्शिता पर रहेगा विशेष फोकस

वाराणसी। 01 जुलाई पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में प्रशस्ति श्रीवास्तव ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) का कार्यभार ग्रहण कर लिया। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक. करने वाली प्रशस्ति श्रीवास्तव का चयन भारतीय रेल यातायात सेवा (IRTS) के माध्यम से हुआ था और उन्होंने 10 दिसंबर 2018 को भारतीय रेल सेवा में अपना कार्यभार संभाला था।

अपने सेवा जीवन की शुरुआत उन्होंने उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में सहायक वाणिज्य प्रबंधक के रूप में की। इसके बाद मंडल वाणिज्य प्रबंधक तथा मंडल परिचालन प्रबंधक के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। वाराणसी में नई तैनाती से पहले वह पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर में वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक (दावा) के पद पर कार्यरत थीं।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मंडल के अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक कर वाणिज्यिक गतिविधियों, यात्री सुविधाओं और राजस्व संवर्धन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सुरक्षित, सुगम और गुणवत्तापूर्ण रेल सेवाएं उपलब्ध कराना, यात्री सुविधाओं का विस्तार, ग्राहक संतुष्टि, राजस्व वृद्धि तथा पारदर्शी और उत्तरदायी कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

प्रशस्ति श्रीवास्तव अपनी कार्यकुशलता, सहज व्यवहार और नेतृत्व क्षमता के कारण रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच समान रूप से लोकप्रिय मानी जाती हैं। उनसे वाराणसी मंडल में यात्री सेवाओं और वाणिज्यिक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें