देहरादून । में करीब एक साल पहले हुई ₹10 लाख के गहनों की चोरी का खुलासा सोशल मीडिया पर बनाई गई एक रील से हो गया। आरोप है कि घर में काम करने वाली नौकरानी ने चोरी किए गए गहने पहनकर रील बनाई और उन्हें अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर भी साझा किया।
संयोग से यह वीडियो उसकी पूर्व मालकिन की नजर में आ गया, जिन्होंने गहनों की पहचान कर तुरंत राजपुर थाना पुलिस से शिकायत की। जांच के दौरान पुलिस ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी निवासी 34 वर्षीय विमला देवी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के सभी गहने बरामद कर लिए।
पुलिस के अनुसार, बरामद आभूषणों की कीमत लगभग ₹10 लाख है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर दिखावे की कोशिश ही आरोपी की गिरफ्तारी का सबसे बड़ा कारण बन गई।







