वाराणसी । जनपद के रोहनिया थाना क्षेत्र के घमहापुर निवासी राजीव कुमार वर्मा ने जमीनी विवाद को लेकर बसंत पटेल व उसके परिजनों पर प्राणघातक हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, बसंत पटेल, आनंद पटेल, निक्की पटेल, रीता देवी, संदीप पटेल सहित अन्य लोगों ने लाठी-डंडों, ईंट, लोहे की रॉड और फावड़े से हमला कर जान से मारने का प्रयास किया।
घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित का कहना है कि उसने रोहनिया थाने में लिखित तहरीर भी दी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। उनका आरोप है कि मुख्य आरोपी बसंत पटेल लगातार उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

पुलिस से न्याय न मिलने पर राजीव कुमार वर्मा ने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित के अनुसार, पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई की प्रतीक्षा है।
रिपोर्टिंग अशोक कुमार गुप्ता।







