गाजीपुर । जनपद के सैदपुर क्षेत्र में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते संविदा कर्मी धर्मेंद्र यादव की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने धर्मेंद्र यादव का शव खानपुर–सैदपुर मार्ग पर रखकर चक्का जाम कर दिया।
प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई, मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की।चक्का जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई और मांगों पर विचार का आश्वासन दिए जाने के बाद स्थिति सामान्य कराने का प्रयास किया गया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और प्रशासन ने घटना के सभी पहलुओं की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है।
ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।







