Search
Close this search box.

जमीनी विवाद में परिवार पर जानलेवा हमला, कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार

वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के घमहापुर गांव निवासी राजीव कुमार वर्मा ने जमीनी विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष पर परिवार सहित जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि बसंत पटेल, आनंद पटेल, निक्की पटेल, रीता देवी तथा बसंत पटेल के साले संदीप पटेल समेत अन्य लोगों ने लाठी-डंडे, ईंट, रॉड और फावड़े से उन पर प्राणघातक हमला किया।

राजीव कुमार वर्मा के अनुसार घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि रोहनिया थाने में लिखित तहरीर भी दी गई, लेकिन आरोपियों के खिलाफ अब तक कोई प्रभावी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित का यह भी आरोप है कि मुख्य आरोपी बसंत पटेल लगातार उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

पुलिस से कार्रवाई न होने पर राजीव कुमार वर्मा ने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की मांग की। पीड़ित के अनुसार पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच कर आरोपियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

रिपोर्ट: अशोक कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें