Search
Close this search box.

गाजीपुर गहमर पुलिस ने चार घंटे में गुमशुदा 12 वर्षीय बालक को परिजनों से मिलाया

गाजीपुर । गहमर थाना पुलिस ने तत्परता का परिचय देते हुए गुमशुदा 12 वर्षीय बालक को महज चार घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।पुलिस के अनुसार, रविवार को जाकिर अंसारी (12), पुत्र मोहम्मद जावेद अंसारी, निवासी थाना गहमर, रेलवे स्टेशन भदौरा के पास लावारिस अवस्था में मिला।

सूचना मिलते ही गहमर पुलिस ने बालक की पहचान कर उसके परिजनों से संपर्क स्थापित किया और आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे सकुशल परिवार के हवाले कर दिया।अपने बच्चे को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने गहमर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस संवेदनशील एवं तत्पर कार्यशैली की क्षेत्र में भी प्रशंसा हो रही है।

ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें