Search
Close this search box.

देवभूमि पब्लिक स्कूल में विद्यार्थी परिषद का गठन, अरुण यादव हेड बॉय और अमृता चौहान बनीं हेड गर्ल

गाजीपुर । जनपद के मरदह क्षेत्र के गोपालपुर घरिहां स्थित देवभूमि पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विद्यार्थी परिषद का गठन किया गया। विभिन्न पदों पर छात्र-छात्राओं का चयन कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अरुण यादव को हेड बॉय और अमृता चौहान को हेड गर्ल चुना गया।

शिवम सिंह खेल कप्तान, कृष्णा चौहान खेल उपकप्तान, वैशाली गिरी सांस्कृतिक गतिविधि कप्तान, अंशिका कुमारी सहपाठ्यगामी गतिविधियों की प्रभारी तथा प्रजना पांडे अनुशासन कप्तान बनीं। इसके अलावा रेड, ब्लू, येलो और ग्रीन हाउस के कप्तान, उपकप्तान व प्रीफेक्ट भी चुने गए।

प्रधानाचार्य शशीन्द्र शर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अनुशासन, सेवा और नेतृत्व की भावना के साथ कार्य कर अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनें। अध्यक्ष मार्कंडेय पांडे और प्रबंध निदेशक डॉ. ओम प्रकाश पांडे ने सभी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

रिपोर्टिंग मरदह धमेंद्र कुमार।

Leave a Comment

और पढ़ें