Search
Close this search box.

स्ट्रॉबेरी की खेती से मीरजापुर के किसानों की बढ़ी कमाई, सरकार दे रही 90 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान

मीरजापुर । किसानों की आय बढ़ाने के लिए योगी सरकार पारंपरिक खेती के साथ बागवानी फसलों को भी बढ़ावा दे रही है। सरकारी योजनाओं और अनुदान का लाभ उठाकर मीरजापुर के किसान स्ट्रॉबेरी की खेती की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। कम समय में अधिक मुनाफा देने वाली इस नकदी फसल से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।

जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम ने बताया कि वर्तमान में जनपद के 190 किसान 100 एकड़ से अधिक भूमि पर स्ट्रॉबेरी की खेती कर रहे हैं। वर्ष 2026-27 में इसका रकबा बढ़ाकर 150 एकड़ करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सरकार किसानों को स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए प्रति हेक्टेयर 90 हजार रुपये का अनुदान दे रही है। किसानों को एक फसल में प्रति एकड़ करीब 12 से 14 लाख रुपये तक शुद्ध लाभ प्राप्त हो रहा है।

मीरजापुर की जलवायु और मिट्टी स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए अनुकूल साबित हो रही है। उद्यान विभाग किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन, गुणवत्तायुक्त पौधे और आधुनिक खेती का प्रशिक्षण दे रहा है। फसल की तुड़ाई, पैकिंग और विपणन से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। जिले की स्ट्रॉबेरी अब आसपास के जिलों और बड़े शहरों के बाजारों तक पहुंच रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें