गाजीपुर । जनपद के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नोनहरा पुलिस ने बुधवार को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को थानाध्यक्ष नोनहरा विवेक कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ थाना गेट पर चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान मुखबिर की सूचना और जांच के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 198/2026, धारा 69, 191(2), 115(2) और 352 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त चंदन पुत्र जीउत राम, निवासी ग्राम मुंडेरा, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 25 वर्ष, को थाना नोनहरा गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है और वह वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी के साथ थाना नोनहरा के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
उमेश यादव गाजीपुर।






