Search
Close this search box.

नीट पेपर धांधली के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाए कैंडल, छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज

वाराणसी। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देशानुसार शनिवार, 25 जुलाई की शाम वाराणसी के लहुराबीर पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता संजीव सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नीट परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में छात्रों के समर्थन में कैंडल जलाकर प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के इस्तीफे की भी मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान आंदोलनरत छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की गई और घायल छात्रों को न्याय एवं उनके अधिकार दिलाने की बात कही गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी परिवार के सदस्य, रोहनिया विधानसभा प्रभारी शशि कुमार सोनकर, सतनाम सिंह, प्रवीण प्रकाश आईएएस समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें