Search
Close this search box.

बलिया में गौवध के लिए गौवंश ले जा रहे दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

बलिया। जनपद के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बांसडीहरोड पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान गौवध से संबंधित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में कयामुद्दीन उर्फ राजू (28) निवासी इस्लामाबाद काजीपुरा, थाना कोतवाली, बलिया के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए सदर अस्पताल बलिया में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2026 की रात करीब 2:35 बजे बांसडीह रोड तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति चोरी-छिपे एक गौवंश को छाता गांव से बांसडीह रोड की ओर ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में कयामुद्दीन के पैर में गोली लगी।

उसके कब्जे से 0.315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। वहीं दूसरे आरोपी दीपक अंसारी (40), निवासी अहमदपट्टी, थाना रसड़ा, के पास से अवैध चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें