Search
Close this search box.

बलिया में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, 20 शिक्षकों को बांटे स्टेट हेल्थ कार्ड

बलिया। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं शिक्षकों की सामाजिक सुरक्षा के लिए पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ अनुबंध कार्यक्रम रविवार को विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आगरा के डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय परिसर से किए गए राज्यस्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।

कार्यक्रम में बताया गया कि योजना से प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के 1.28 लाख से अधिक शिक्षक और उनके आश्रित परिवार लाभान्वित होंगे। बलिया में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, 10 अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों तथा 1284 स्ववित्तपोषित मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों के कुल 2534 प्राध्यापकों एवं उनके आश्रितों को योजना का लाभ मिलेगा। अब तक 240 शिक्षकों के स्टेट हेल्थ कार्ड बनाए जा चुके हैं।

योजना के तहत प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक का मुफ्त एवं कैशलेस उपचार मिलेगा। सरकारी और आयुष्मान भारत से संबद्ध निजी अस्पतालों में बिना अग्रिम भुगतान के इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। मंत्री दयाशंकर सिंह ने 20 शिक्षकों को स्टेट हेल्थ कार्ड वितरित किए। कार्यक्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, सीडीओ आलोक कुमार, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा सहित अधिकारी, प्राचार्य और शिक्षक मौजूद रहे।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें