Search
Close this search box.

वाराणसी: कपसेठी में दिनदहाड़े स्वास्थ्य कर्मी से 5 लाख की लूट, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

वाराणसी: कपसेठी थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात में बदमाशों ने हथियार के बल पर स्वास्थ्य कर्मी से 5 लाख रुपये लूट लिए। रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़े विजय कुमार से बाइक सवार बदमाशों ने रकम छीनी और फरार हो गए। पीड़ित ने तुरंत आसपास के लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू की। 

विजय कुमार सोनभद्र के आयुर्वेदिक अस्पताल में पिछले पांच साल से कार्यरत हैं, वह अपनी भांजी की शादी के लिए बैंक से रुपये निकालने आए थे। बुधवार दोपहर को एसबीआई बैंक से रुपये निकालकर वे अपने घर जा रहे थे कि सर्वोदय इंटर कॉलेज के पास रेलवे फाटक बंद हो गया और वह वहीं खड़े हो गए। इसी दौरान, पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने विजय को तमंचा दिखाकर डिग्गी में रखे 5 लाख रुपये लूट लिए और कपसेठी की ओर भाग निकले।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया है, जबकि एक अन्य टीम बैंक में भी जानकारी जुटाने पहुंची। हालांकि, तीन घंटे की मशक्कत के बाद भी पुलिस बदमाशों की पहचान नहीं कर पाई है। लूट के बाद पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाकर बदमाशों की तलाश की। घटना की गंभीरता को देखते हुए एडीसीपी आकाश पटेल, एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव, अंडर ट्रेनिंग एसीपी शुभम कुमार सिंह और कपसेठी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। 

Leave a Comment

और पढ़ें