बलिया । जनपद के अपराधियों की धरपकड़ एवं न्यायालय द्वारा जारी वारंटों के अनुपालन के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सुखपुरा पुलिस ने सोमवार को पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर सतीश शर्मा और थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक कृपाशंकर सिंह ने पुलिस टीम के साथ थाना सुखपुरा से संबंधित मु0न0 154/20, धारा 2/3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट में न्यायालय एसीजेएम प्रथम, जिला बलिया से जारी वारंट के आधार पर ग्राम भलुही में दबिश देकर कृष्णा कुमार पुत्र मुन्ना राजभर को गिरफ्तार किया। उसे 27 जुलाई की सुबह करीब 7:50 बजे नियमानुसार हिरासत में लिया गया।
वहीं, उपनिरीक्षक दुर्गेश नन्दन की टीम ने वारंटियों की तलाश के दौरान ग्राम भरखरा एवं पचखोरा में दबिश देकर हरेराम यादव, नन्दलाल यादव, गुप्तेश्वर यादव और अरविन्द को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी को न्यायालय द्वारा जारी वारंट से अवगत कराते हुए नियमानुसार हिरासत में लिया।
गिरफ्तार वारंटियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय बलिया भेज दिया गया।कार्रवाई में उपनिरीक्षक कृपाशंकर सिंह, उपनिरीक्षक दुर्गेश नन्दन समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।
रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।









